शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारत फाइनेंशियल, ओएनजीसी, वेदांत, जेएसडब्ल्यू स्टील और एसबीआई

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारत फाइनेंशियल, ओएनजीसी, वेदांत, जेएसडब्ल्यू स्टील और एसबीआई शामिल हैं।

ड्रेजिंग कॉर्प - कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 20% लाभांश का ऐलान किया।
कोचिन शिपयार्ड - कंपनी ने सरकार को 122 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया।
वेदांत - कंपनी को 41 तेल ब्लॉक मिले।
ऑयल इंडिया - ऑयल इंडिया ने 9 तेल ब्लॉक प्राप्त किये।
ओएनजीसी - ओएनजीसी 2 तेल ब्लॉक हासिल कर सकी।
पूर्वांकरा - कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी माँगी।
एसबीआई - बैंक को एनएसई में 3.9% हिस्सा बेचने के लिए मंजूरी मिली।
जेएसडब्ल्यू स्टील - कंपनी ने निफ्टी पर ल्युपिन की जगह ली।
जेट एयरवेज - कंपनी अपने बेड़े में चालू वित्त वर्ष में 11 बोइंग 737 मैक्स विमान शामिल करेगी।
भारत फाइनेंशियल - वित्त वर्ष 2018-19 में 512.81 करोड़ रुपये की पहली प्रत्यक्ष असाइनमेंट लेन-देन पूरी की।
जेएमसी प्रोजेक्ट्स - जेएमसी प्रोजेक्ट्स ने 150 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित किये। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख