शेयर मंथन में खोजें

घरेलू निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा : राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal)

निवेशकों की धारणा सकारात्म बनी रहने की उम्मीद है, क्योंकि हर श्रेणी के निवेशक अर्थव्यवस्था सँभलने की उम्मीदें कर रहे हैं।

घरेलू निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ने, सोना वगैरह अन्य संपदा-वर्गों में ठहराव आने और ब्याज दरों में कमी आने से घरेलू संस्थाओं का बड़ा निवेश शेयर बाजार में आ सकता है। बाजार क्रमशः ऊपर बढ़ता रहेगा। हालाँकि मध्य-पूर्व की समस्याओं के चलते तेल के भावों पर असर हुआ है। इसे सावधानी से देखने की जरूरत है, क्योंकि इससे बाजार को खतरा हो सकता है। लेकिन निवेशकों के लिए सरकार के मैत्रीपूर्ण नजरिये को देखते हुए समय के साथ बाजार आगे ही बढ़ना चाहिए। राजेश अग्रवाल, रिसर्च प्रमुख, ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Rajesh Agarwal, Research Head, Eastern Financiers)

(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख