शेयर मंथन में खोजें

Bank Nifty-Nifty Prediction: निफ्टी में 38% करेक्शन पूरा, वापसी के रास्ते पर बाजार

Expert Shomesh Kumar : बाजार में अभी निचले स्तर पर खरीदारी का माहौल है, लेकिन छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव के दौर आते रहेंगे। मिडकैप और स्मॉलकैप में जब तक मजबूती बनी हुई है, तब तक हमें साफतौर पर ये मानकर चलना होगा कि बाजार वापसी के रास्ते पर चल रहे हैं। इसका तात्पर्य यह हुआ कि निफ्टी 38% करेक्शन को पूरा मान रहा है और व्यापक स्तर पर बाजार का माहौल अनुकूल हो गया है। निफ्टी को 19500 से 19300 के दायरे में सपोर्ट बन जायेगा।

Nifty IT Stock's Latest News : आईटी स्टॉक्स में अभी और कितनी तेजी बाकी

Expert Shomesh Kumar : निफ्टी आईटी अभी मुझे ट्रेडिंग के लिए ही सही लग रहा है, निवेश के लिए हालात उपयुक्त नहीं हैं। अभी इसमें मूल्यांकन भी बहुत अच्छे नहीं लग रहे हैं। मेरे हिसाब से यहाँ स्थिति दिसंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद साफ हो सकती है। चूँकि अभी तस्वीर साफ नहीं दिख रही है, तो ऐसे में निवेश के लिए निर्णय लेना उचित नहीं होगा।

U.S. Market Data : अमेरिकी बाजरों में अभी और कितनी तेजी बाकी

Expert Shomesh Kumar : डॉव जोंस में एक बड़े दायरे में उतार-चढ़ाव रहेगा और ये 31500 से 35500 के बीच घूमता रहेगा (Dow Jones Analysis)। इसमें आगे की चाल दो स्थितियों में समझ में आयेगी। अमेरिकी केंद्रीय बैंक से ब्याज दरों में नरमी के संकेत मिलेंगे तो इसमें 37000 का शिखर दोबारा देखने को मिल सकता है। वहीं, भूराजनीतिक हालात बिगड़ तो उसका असर डॉव जोंस पर भी आयेगा।

Page 920 of 1385

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख