शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया का पहली तिमाही में मुनाफा 11.3% बढ़ा, आय 6% बढ़ी

एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 11.3% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 455.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 506.3 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी की आय में 6% की वृद्धि हुई है। आय 4010.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 4250.3 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी के कामकाजी मुनाफे में भी 9.4% की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 688.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 753.7 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मार्जिन में मामूली सुधार देखने को मिला है। मार्जिन 17.2% से बढ़कर 17.7% हो गया है। कंपनी के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने कहा कि, हम चुनौतीपूर्ण वाले वित्तीय वर्ष से हम बाहर निकल रहे हैं। इसमें मांग में कमी खासकर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिली है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ रही है और यह ब्रांड में निवेश, उत्पादों की बेहतरीन क्वालिटी और इनोवेशन के कारण संभव हो सका है। कंपनी बिस्किट, ब्रेड, डेयरी प्रोडक्टस, केक्स और रस्क का कारोबार करती है। कंपनी का शेयर 0.17% चढ़ कर 5720.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

 मंथन, 4 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख