शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए से जायडस लाइफसाइंसेज को दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को स्कोपोलामिन ट्रांसडर्मल सिस्टम (Scopolamine Transdermal System) दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।

 कंपनी ने शुक्रवार यानी 30 अगस्त को एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा कि यूएसएफडीए से स्कोपोलामिन ट्रांसडर्मल सिस्टम दवा की बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। यह मंजूरी 1 मिलीग्राम 1/3 दिन वाले दवा के लिए मिली है। कंपनी को ट्रांसडर्मल पोर्टफोलियो में 5 अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। इससे कंपनी के कठिन ड्रग डिवाइस डोजेज फॉर्म के उत्पादन में ग्रुप की मजबूती दिखती है। इस दवा का इस्तेमाल नॉजिया और वोमिटिंग को रोकने के लिए किया जाता है। ऑपरेशन से पहले दिए जाने वाले एनेस्थेसिया, नारकोटिक पेन और सर्जिरी के बाद इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही मोशन सिकनेस से होने वाले नॉजिया और वोमिटिंग को रोकने के लिए भी इस दवा का इस्तेमाल होता है। इस दवा का उत्पादन अहमदाबाद स्थित एसईजेड इकाई में किया जाएगा। इस दवा का अमेरिका में सालाना कारोबार करीब 580 करोड़ रुपये का है। ग्रुप को अब तक 400 दवाओं की अर्जी को मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने 30 जून तक 465 दवाओं के लिए अर्जी दे रखी है। कंपनी 2003-04 से दवाओं के लिए अर्जी दे रही है। कंपनी का शेयर 0.35% गिर कर 1128.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख