शेयर मंथन में खोजें

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच भारतीय बाजार सपाट

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन पर नये शुल्क लगाने की योजना के कारण फिर व्यापार युद्ध की संभावना बढ़ी है। इससे कल अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में गिरावट के बाद आज एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई।
उधर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33,835.74 के बंद भाव की तुलना में आज 33,843.47 पर खुला। 10.05 बजे के करीब यह 24.82 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 33,860.56 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,405.45 के बंद भाव की तुलना में 10,405.45 पर खुल कर इस समय 10,411.60 पर है।
दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में स्थिति काफी बेहतर है। बीएसई मिडकैप में 0.83% और बीएसई स्मॉल में 0.74% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.82% और निफ्टी स्मॉल 100 0.82% की मजबूती दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख