शेयर मंथन में खोजें

नये आयात शुल्क लगाने से टूटा अमेरिकी बाजार

अमेरिका ने कनाडा, मेक्सिको और यूरोपीयन यूनियन से धातु के आयात पर शुल्क लगा दिया है, जिससे गुरुवार को बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

अमेरिका के फैसले से इसके कई व्यापार साझेदार बदले में कार्रवाई कर सकते हैं। स्टील पर 25% औऱ एल्युमीनियम के आयात पर 10% शुल्क लगाया गया है, जो आज से प्रभावी है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 251.94 अंक या 1.02% की कमजोरी के साथ 24,415.84 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 20.33 अंक या 0.27% की गिरावट के साथ 7,442.12 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 18.74 अंक या 0.69% टूट कर 2,705.27 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में भी कल गिरावट दर्ज की गयी। जबकि अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का भाव 0.12% की हल्की बढ़त के साथ 77.59 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख