शेयर मंथन में खोजें

नये शिखर पर बंद हुआ एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सूचकांक

आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक मजबूती दर्ज करने के बाद बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 58,177.76 के मुकाबले आज मंगलवार की सुबह बढ़त के साथ 58,482.62 पर खुला। यह इसका आज का उच्चतम स्तर रहा। आज पूरे दिन बाजार में मजबूती बनी रही, लेकिन सूचकांक एक छोटे दायरे में ऊपर-नीचे होते दिखे। आखिरकार सेंसेक्स 69.33 अंकों या 0.12% की बढ़ोतरी के साथ 58,247.09 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 17 शेयरों में मजबूती, जबकि 13 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी (HDFC) में 1.07% की कमजोरी देखी गयी। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 4.07% और एचसीएल टेक (HCL Tech) में 2.54% की बढ़त रही।
अपने पिछले बंद स्तर 17,355.30 के मुकाबले मंगलवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) ऊपर की ओर 17,438.55 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक शिखर है। आज के कारोबार के अंत में यह 24.70 अंकों या 0.14% की बढ़त के साथ 17,380.00 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का नया उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख