शेयर मंथन में खोजें

निचले स्तर से शानदार रिकवरी के बाद बाजार हरे निशान में बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में लगातार चौथे दिन बिकवाली देखी गई। 450 अंकों के दायरे के बीच कारोबार हुआ और आखिर में डाओ 150 अंक फिसलकर बंद हुआ।

 एसऐंडपी (S&P) 500 1% और नैस्डैक 1.7% टूटकर बंद हुआ। यूरोप में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने दरों में 0.75% की बढ़ोतरी की। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की भी कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत हुई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया। भारतीय बाजार कमजोरी के साथ खुले। बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। वहीं छोटे-मझोले शेयरों में भी एक्शन देखा गया। मिडकैप इंडेक्स में थोड़ा दबाव देखा गया।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 60,666 का निचला स्तर जबकि 61,004 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 18,017 का निचला स्तर जबकि 18,135 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 41,051 का निचला स्तर जबकि 41,516 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.19% या 114 अंक चढ़ कर 60,950 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 0.36% या 64 अंक चढ़ कर 18,117 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.10% या 40 अंक गिर कर 41,258 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से करीब 100 अंक सुधरा। सेंसेक्स निचले स्तर से 300 अंक सुधरा। निफ्टी बैंक में 200 अंकों का सुधार देखा गया।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में हिंडाल्को 4.92%, बजाज फिनसर्व 4.50%, जेएस डब्ल्यू स्टील 3.17% और टाटा स्टील 2.70% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प रहा जिसमें नतीजों के बाद 2.17% तक की गिरावट देखी गई। सिप्ला में भी नतीजे के बाद करीब 1.46% का नुकसान देखा गया। इसके अलावा डॉ रेड्डीज 1.41% और बीपीसीएल (BPCL) 1.23% फीसदी नुकसान के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में गोवा कार्बन रहा जो नतीजों के बाद 19.99% तक चढ़ कर बंद हुआ। इसके अलावा सियाराम सिल्क के शेयर में 14.14% तक की तेजी देखी गई। वहीं बेहतर नतीजों से अमारा राजा बैटरी में 9.55% तक का उछाल देखा गया। कर्नाटक बैंक भी 14.74% तक के उछाल के साथ बंद हुआ।  इसके अलावा बेहतर नतीजों की उम्मीद में इंडियन ओवरसीज बैंक में करीब 11.86%, अच्छे नतीजों से जेके लक्ष्मी सीमेंट 8.98% और पूर्व मध्य रेलवे से ऑर्डर मिलने के बाद रेल विकास निगम लिमिटेड 7.97% तक के उछाल के साथ बंद हुआ। इसके अलावा गिरने वाले शेयरों में अजंता फार्मा 6.79%, एबी फैशन 6.60%, इंडिगो पेंट्स 5.34% और वरुण बेवरेजेज 4.21% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 4 नवंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख