शेयर मंथन में खोजें

निकट समय में दायरे में रहेंगे बाजार, 2025 की दूसरी छमाही रहेगी दमदार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली जारी रहने के बीच निफ्टी 169 अंक टूट कर 23,645 (0.7%) के स्तर पर बंद हुआ।

हालाँकि निफ्टी के सूचकांकों में तिमाही पुन: समायोजन की वजह से बाजार में स्टॉक आधारित गतिविधि देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा, इसमें 0.4% की बढ़त आयी, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 0.6% नीचे रहा। आईटी, फार्मा और हेल्थकेयर सूचकांकों में तेजी रही, क्योंकि डॉलर के मुकाबले रुपये के नया निम्न स्तर के करीब कारोबार करने के साथ ही निवेशकों ने निर्यातोन्मुख क्षेत्रों की ओर रुख किया। 

विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली से बाजार भावनाएँ आहत हुई हैं, जो वर्तमान माह की आज की तारीख तक 10,444 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है। भारत का अस्थिरता सूचकांक इंडिया विक्स में 6.4% की उछाल बाजार में अत्यधिक अस्थिरता की ओर इशारा करती है। 

कल जारी होने वाले चीन के दिसंबर के विनिर्माण पीएमआई आँकड़े ध्यान देने के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक डेटा होगा। घरेलू बाजार के निकट समय में सीमित दायरे में रहने का अनुमान है। 

कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए हमारा अनुमान है कि बाजार पहली छमाही में कंसोलिडेशन में रहेंगे, जबकि दूसरी छमाही में जबकि दूसरी छमाही में बढ़े हुए सरकारी खर्च और बेहतर कॉर्पोरेट आय के कारण सुधार देखने को मिल सकता है।

(शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख