शनिवार 26 नवंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि लोग अपने बैंक खातों और एटीएम से हफ्ते में 24,000 रूपये तक की रकम निकालना जारी रख सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि लोग अपने बैंक खातों और एटीएम से हफ्ते में 24,000 रूपये तक की रकम निकालना जारी रख सकते हैं।
आरती ड्रग्स (Aarti Drugs) ने इक्विटी शेयरों के प्रस्ताव की घोषणा की है।
यूफ्लेक्स (Uflex) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 90.19 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने बीएसई को डिबेंचरों का आवंटन करने की सूचना दी है।
ऋषिरूप (Rishiroop) के निदेशक मंडल की बैठक 14 दिसंबर को होगी।
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गयी है।