शेयर मंथन में खोजें

News

पिरामल हेल्थकेयर के शेयर में 8% से अधिक की उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में पिरामल हेल्थकेयर के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। आज के कारोबार में 203.80 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.21 बजे करीब 8.66% की उछाल के साथ 198.95 रुपये पर है। खबर है कि ग्लैक्सोस्मिथलाइन और फाइजर सहित कई दवा कंपनियाँ पिरामल को हासिल करने की होड़ में हैं।

आज बाजारों के सपाट रहने की संभावना

सौरभ मित्तल, एमडी, स्वदेशी क्रेडिट शेयर ब्रोकर्स

मुझे आज भारतीय शेयर बाजारों के सपाट रहने की संभावना लग रही है, हालाँकि थोड़ी बिकवाली भी आ सकती है। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन कल हमारे बाजारों पर इसका वैसा खराब असर नहीं पड़ा। यह इस बात का संकेत है कि भारतीय शेयर बाजारों का वैश्विक शेयर बाजारों से अलगाव होने लगा है। लोग यह मान कर चल रहे हैं कि भारत में बैंकिंग व्यवस्था का वैसा हाल नहीं है, जैसा अमेरिका में है। साथ ही यह भी कि उभरते बाजारों में चीन और भारत के बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर में भारी बढ़त

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में भारी उछाल दिख रही है। दिन के कारोबार में एक समय 76 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.48 बजे करीब 40% की बढ़त के साथ 73.35 रुपये पर है। कल कंपनी का शेयर 52.55 रुपये पर बंद हुआ था। खबर है कि हैदराबाद-स्थित सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज अपने साझेदार की तलाश के लिए बिडिंग प्रक्रिया शुरू करने वाला है।

सेंसेक्स 107 अंक नीचे

11.28: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह से सेंसेक्स मात्र 87 अंकों के एक सीमित दायरे में दिख रहा है। इस समय सेंसेक्स 107 अंकों की कमजोरी के साथ 9,511 पर है। डीएलएफ में 4.8%, रिलायंस इन्फ्रा में करीब 2% और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.5% की बढ़त है। रैनबैक्सी में 2.8%, इन्फोसिस में 2.4% और मारुति सुजुकी में 2.14% की कमजोरी है।

अमेरिकी शेयर बाजारों में रही हल्की बढ़त

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव होता रहा और आखिरकार डॉव जोंस 51 अंकों की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा। आज गुरुवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी दिख रही है। अमेरिकी शेयर बाजारों का वाशिंगटन से संकेत लेने का सिलसिला जारी है। कल अमेरिकी बाजारों में दिन भर धूप-छाँव का सिलसिला चलता रहा।

एशियाई शेयर बाजारों में रही कमजोरी

आज बुधवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजार कमजोरी दर्ज करने के बाद बंद हुए हैं। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.46% की गिरावट रही, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 0.72% की कमजोरी आयी। जकार्ता कंपोजिट, निक्केई और शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी लाल निशान के साथ बंद हुए, हालाँकि इनकी गिरावट 1% से कम रही।

Page 4138 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!