शेयर मंथन में खोजें

News

जापान के साथ हुआ अमेरिका का समझौता, महज 15% रहेगा शुल्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जापान के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौते का ऐलान किया है, जिसमें 15% आयात शुल्क (टैरिफ) और 550 अरब डॉलर का निवेश शामिल है। इस समझौते से अमेरिकी वाहन, कृषि और ऊर्जा क्षेत्रों को बढ़त मिलेगी, जबकि जापान को कम अमेरिकी शुल्क का सामना करना होगा।

आईआरएफसी (IRFC) का तिमाही मुनाफा 10.7% बढ़ा, एनआईएम 3 साल में सबसे अच्छा

केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) ने वित्त-वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक शुद्ध लाभ (PAT) दिखाया है। आईआरएफसी ने इस तिमाही में 6,918.24 करोड़ रुपये की कुल आय अर्जित की, जो अब तक की किसी भी तिमाही में इसकी सबसे अधिक कुल आय है। पिछले वित्त-वर्ष की समान तिमाही में इसने 6766.03 करोड़ रुपये की कुल आय प्राप्त की थी।

कोटक लाइफ ने लॉन्च किया किफायती प्रीमियम पर ज्यादा सुरक्षा देने वाला कोटक सिग्नेचर टर्म प्लान

कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (कोटक लाइफ) ने शुक्रवार (18 जुलाई) को कोटक सिग्नेचर टर्म प्लान शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना को यह उभरते हुए समृद्ध वेतनभोगी पेशेवरों और उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है। यह एक शुद्ध सुरक्षा देने वाला टर्म इंश्योरेंस प्लान है।

FY 2025-26 Q1 Result: इंडियन होटल्स का रिजल्ट रहा शानदार, कंसोलिडेटेड आय और मुनाफा दोनों बढ़े

टाटा ग्रुप की होटल कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी ने आय, एबिटा और शुद्ध मुनाफे में जोरदार ग्रोथ दर्ज की है, हालाँकि एबिटा मार्जिन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।

FY 2025-26 Q1 Result: सीएट की कंसोलिडेटेड आय बढ़ी, मुनाफा घटा

टायर बनाने वाली कंपनी सीएट ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के नतीजे मिश्रित कहे जा सकते हैं। जहाँ एक ओर आय में अच्छी बढ़त देखने को मिली है, वहीं मुनाफे और एबिटा मार्जिन में गिरावट दर्ज की गई है।

FY 2025-26 Q1 Result: एक्सिस बैंक का शुद्ध मुनाफा घटा, एनआईआई में थोड़ी बढ़त

देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंकों में शामिल एक्सिस बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजे मिले-जुले रहे हैं। जहाँ एक तरफ बैंक का शुद्ध मुनाफा गिरा है, वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है। हालाँकि बढ़ते एनपीए और प्रोविजनिंग निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं।

More Articles ...

Page 7 of 4256

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख