शेयर मंथन में खोजें

बड़ौदा एसेट मैनेजमेंट और बीएनपी परिबा एएमसी (BNP Paribas AMC) का होगा विलय

सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की संपत्ति प्रबंध इकाई बड़ौदा एसेट मैनेजमेंट (Baroda Asset Management) और बीएनपी पारिबा एसेट मैनेजमेंट इंडिया (BNP Paribas Asset Management India) का विलय होने जा रहा है।

बीएनपी पारिबा एसेट मैनेजमेंट इंडिया, बीएनबी पारिबा एएमसी एशिया (BNP Paribas AMC Asia) की सहायक कंपनी है। ने शुक्रवार को एसेट मैनेजमेंट ज्वाइंट वेंचर बनाने की घोषणा की।
विलय के लिए जरूरी मंजूरियाँ ली जायेंगी और संपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम की स्थापना की जायेगी। विलय के जरिये दोनों कंपनियों को एक-दूसरे की क्षमता का लाभ उठाने और खुदरा तथा संस्थागत उपभोक्ताओं के लिए उत्पादों की पेशकश करने की सहूलियत मिलेगी।
बीएनपी परिबास एएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिगिया टोरेस ने कहा कि इस रणनीतिक साझेदारी से एशिया प्रशांत में हमारी स्थानीय और वैश्विक दोनों स्थितियों को मजबूती मिलेगी। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख