शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर 8.83% टूटा

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 59.7% घट कर 423.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 1052.15 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की आय 12,243.72 करोड़ रुपये से घट कर 11,877.91 करोड़ रुपये हो गयी है। पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 2.6% घट कर 3371 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 3459.6 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 9.99% से बढ़ कर 11.15% रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का नेट एनपीए 5.06% से बढ़ कर 5.73% हो गया है। बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर आज गिरावट के साथ 153 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.40 बजे बैंक के शेयर 14.40 रुपये या 8.98% की कमजोरी के साथ 146.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख