शेयर मंथन में खोजें

आरईसी (REC) करेगी बोनस शेयर जारी

आरईसी ने बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है।

कंपनी ने आज हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला किया। बैठक में 10 रुपये प्रति के 1 इक्विटी शेयर पर 1 बोनस शेयर जारी करने का निर्णय लिया गया है। बीएसई में आरईसी के शेयर बुधवार 222.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गुरुवार को बढ़त के साथ 223 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 228 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 218 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.01 बजे कंपनी के शेयर 2.75 रुपये या 1.23% की बढ़त के साथ 225.65 रुपये पर चल रहा है। 17 फरवरी 2016 को यह शेयर 152.50 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 5 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 297.25 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख