शेयर मंथन में खोजें

बलरामपुर चीनी (Balrampur Chini) को 110.70 करोड़ रुपये का लाभ

बलरामपुर चीनी ने पहली तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 110.70 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 70.36 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 671.29 करोड़ रुपये से 23.96% बढ़ कर 832.14 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में बलरामपुर चीनी के शेयर गुरुवार के 112.70 रुपये की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 116 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.20 बजे कंपनी के शेयर 3.05 रुपये या 2.71% की बढ़त के साथ 115.75 रुपये पर चल रहा है। 1 अगस्त 2016 को यह शेयर 138 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 25 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 37 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख