शेयर मंथन में खोजें

इंडिया मोटर पार्ट्स (India Motor Parts) का तिमाही लाभ और आमदनी बढ़ी

इंडिया मोटर पार्ट्स (India Motor Parts) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8.2% की बढ़त के साथ 6.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6.1 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। साथ ही इस अवधि में कंपनी की आमदनी में 6.3% की बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी 128.9 करोड़ रुपये से बढ़ कर 137 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में इंडिया मोटर पार्ट्स का शेयर गुरुवार के 821.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 832.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 4.80 रुपये या 0.58% की बढ़त के साथ 826.20 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में इंडिया मोटर पार्ट्स के शेयर का उच्च स्तर 955.00 रुपये और निचला स्तर 650.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख