शेयर मंथन में खोजें

इसलिए लगा रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पर 2,500 करोड़ रुपये का जुर्माना

केंन्द्र सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और इसके सहयोगियों पर करीब 2,500 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

कंपनी और इसके सहयोगियों पर यह जुर्माना पूर्वी अपतटीय केजी-डी 6 क्षेत्र से लक्षित प्राकृतिक गैस की तुलना में कम उत्पादन के कारण लगा है।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 1,016.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 1,011.00 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ शुरुआत के बाद इसमें करीब 11.40 बजे बढ़त शुरू हुई। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 2.15 रुपये या 0.21% की मामूली बढ़त के साथ 1,018.75 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,089.50 रुपये और निचला स्तर 819.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख