शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) करेगी 733.32 करोड़ रुपये का निवेश

पावर ग्रिड (Power Grid) ने कहा है कि कंपनी 733.32 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

पावर ग्रिड ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में इसे विद्युत पारेषण संबंधित परियोजनाओं में 733.32 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं में उत्तरी क्षेत्र में नालागढ़ और लखनऊ में स्टेटकॉम का प्रावधान, उत्तरी क्षेत्र में प्रावधान श्रृंखला रिएक्टर और उत्तरी क्षेत्र प्रणाली को मजबूत बनाने की परियोजना शामिल हैं।
बीएसई में शुक्रवार को पावर ग्रिड का शेयर 1.05 रुपये या 0.58% की गिरावट के साथ 180.90 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर भी 183.50 रुपये और निचला स्तर 120.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख