शेयर मंथन में खोजें

थॉमस कुक इंडिया (Thomas Cook India) की सहायक कंपनी ने किया शेयर खरीद समझौता

थॉमस कुक इंडिया (Thomas Cook India) की सहायक कंपनी थॉमस कुक लंका ने श्रीलंका की एक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है।

थॉमस कुक लंका ने सीता वर्ल्ड ट्रैवल लंका की 24% हिस्सेदारी खरीदने के लिए यह समझौता किया है। सीता वर्ल्ड की बाकि 76% हिस्सेदारी भी थॉमस कुक इंडिया की ही एक सहायक कंपनी एसओटीसी ट्रेवल सर्विस के पास है।
बीएसई में शुक्रवार को थॉमस कुक इंडिया का शेयर 2.00 रुपये या 1.00% की गिरावट के साथ 198.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 228.80 रुपये और निचला स्तर 165.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख