शेयर मंथन में खोजें

बोधट्री कंसल्टिंग (Bodhtree Consulting) को इसलिए मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

बोधट्री कंसल्टिंग को निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कंपनी को सेबी विनियम, 2009 और अन्य कानून/दिशा-निर्देश के अनुसार परिवर्तनीय प्रतिभूतियों, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशन प्लेसमेंट और तरजीही आवंटन या अन्य उपकरणों को जारी कर एक या अधिक किश्तों में 100 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी निदेशक मंडल ने दे दी है। बीएसई में बोधट्री कंसल्टिंग के शेयर शुक्रवार 31.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज यानी सोमवार को गिरावट के साथ 30.10 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.25 बजे कंपनी के शेयर 0.95 रुपये या 3.06% की कमजोरी के साथ 30.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख