शेयर मंथन में खोजें

न्यूट्राप्लस इंडिया (Nutraplus India) ने किया वारंटों को इक्विटी शेयरों में परिवर्तित

न्यूट्राप्लस इंडिया (Nutraplus India) की आवंटन समिति ने शनिवार को हुई बैठक में वारंटों को इक्विटी शेयरों में परिवर्तित करने को मंजूरी दे दी।

समिति ने 3 गैर-प्रमोटरों के पास मौजूद 4.72 लाख वारंटों को प्रति 10 रुपये वाले इक्विटी शेयरों में परिवर्तित करने का निर्णय लिया।
बीएसई में न्यूट्राप्लस इंडिया का शेयर शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 87.15 रुपये पर ही खुला। करीब 12 बजे भी यह बिना बदलाव के इसी स्तर पर है, जो कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का निचला स्तर है। इसके अलावा न्यूट्राप्लस इंडिया का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 494.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख