शेयर मंथन में खोजें

ओमकार स्पेशलिटी (Omkar Speciality) के शेयर में इस कारण से आयी तेजी

बीएसई में ओमकार स्पेशलिटी के शेयर में सोमवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने बदलापुर में यूनिट 1 में विस्तारित क्षमता का सफल शुरुआत की है। इस खबर के बाद से कंपनी के शेयर में तेजी बढ़ गयी। बीएसई में ओमकार स्पेशलिटी के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 165.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 170 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 165.10 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.30 बजे कंपनी के शेयर 3.95 रुपये या 2.41% की मजबूती के साथ 167.90 रुपये पर चल रहा है। 28 जुलाई 2016 को यह शेयर 137.50 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 13 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 249.10 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख