शेयर मंथन में खोजें

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) का लाभ बढ़ा, आय घटी

इंद्रप्रस्थ गैस ने पहली तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 44.38% बढ़ कर 148.01 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 102.51 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 0.23% घट कर 899.66 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 901.76 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का कुल खर्च भी 743.47 करोड़ रुपये से घट कर 686.57 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में इंद्रप्रस्थ गैस के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 710 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 714.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 693.30 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2 बजे कंपनी के शेयर 7.95 रुपये या 1.14% की मजबूती के साथ 707.10 रुपये पर चल रहा है। आज यह शेयर 714.90 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा जो इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी है। 25 अगस्त 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 433.40 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख