शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) को इसलिए मिली भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी जियोमेट्रिक का व्यापार खरीदने हेतू इक्विटी स्वैप सौदे के लिए मिली है। इस सौदे में जियोमेट्रिक की 3डीपीएलएम सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस में 58% हिस्सेदारी शामिल नहीं है।
बीएसई में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर शुक्रवार के 780.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 784.85 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद करीब साढ़े 11 बजे इसमें गिरावट का रुख शुरु हुआ। करीब 2.30 बजे यह 11.10 रुपये या 1.42% की गिरावट के साथ 769.30 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 985.50 रुपये और निचला स्तर 706.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख