शेयर मंथन में खोजें

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) करेगी 1,084 करोड़ रुपये का बोनस आवंटन

देश की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में से एक मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) ने अपने भागीदार पॉलिसीधारकों के लिए बोनस का ऐलान कर दिया है।

01 जुलाई 2018 से 30 जून 2019 के दौरान मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीधारकों को 1,084 करोड़ रुपये बतौर बोनस आवंटित करेगी, जो पिछले साल की समान अवधि में 854 करोड़ रुपये के बोनस के मुकाबले 27% अधिक है। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने लगातार 16वें साल बोनस देने की घोषणा की है, मगर यह पहली बार है कि कंपनी के बोनस आवंटन का आँकड़ा 1,000 करोड़ रुपये के ऊपर पहुँचा है, जो कि 15 लाख पॉलिसीधारकों में बाँटा जायेगा।
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की बोनस पॉलिसी अनोखी है, जिसमें तीन बोनस विकल्प दिये जाये हैं - नकद बोनस, चुकता अतिरिक्त (पीयूए) और प्रीमियम भुगतान। पॉलिसीधारक इनमें अपनी सहूलियत के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। कुछ उत्पादों में कंपनी प्रत्यावर्ती बोनस का प्रस्ताव भी देती है।
गौरतलब है कि 31 मार्च 2018 को मैक्स लाइफ का भागीदार पॉलिसीधारक फंड 26,750 करोड़ रुपये मूल्य का था, जो कि इस उद्योग में सबसे बड़े फंडों में से एक है। पिछले 10 वर्षों में इस फंड का 35% की संयुक्त वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से विकास हुआ है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख