शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में 60.64% की वृद्धि से फाइजर (Pfizer) शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में वार्षिक आधार पर 60.64% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 57.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 91.84 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 432.59 करोड़ रुपये की तुलना में 18.42% की बढ़त के साथ 512.31 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी के वित्तीय नतीजों को अन्य खर्चों में 3% और कर्मचारी लागत में 0.1% से थोड़ा सहारा मिला।
इस बीच फाइजर का एबिटा 69.7% बढ़ कर 130.11 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 719 आधार अंक सुधर कर 25.4% रहा। वहीं इसकी अन्य आमदनी भी 27.3 करोड़ रुपये से 11.72% बढ़ कर 30.5 करोड़ रुपये हो गयी।
उधर बीएसई में फाइजर का शेयर 2,671.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,667.95 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 2 बजे के करीब एक तीखी उछाल के साथ 2,826.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयरों में 56.20 रुपये या 2.10% की मजबूती के साथ 2,728.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख