शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) बढ़ायेगी वाहनों के दाम

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अगस्त से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है।

मारुति ने कच्चे माल की लागत, विदेशी मुद्रा में उतार चढ़ाव और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया है। इससे पहले अपने वाहनों की कीमतों में महिंद्रा ने 2% और टाटा मोटर्स ने 2.2% की वृद्धि की है।
कीमतों में वृद्धि की खबर के बीच मारुति के शेयर में आज हल्की मजबूती आयी है। बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 9,156.70 रुपये के मुकाबले 9,164.00 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में 9,229.90 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 12.40 बजे कंपनी के शेयरों में 33.30 रुपये या 0.36% की बढ़त के साथ 9,190.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख