शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे में 19.4% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में खाद्य उत्पाद कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे में 19.4% की वृद्धि दर्ज की गयी।

2017 की समान तिमाही में 216.1 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 258.1 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी अवधि में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की शुद्ध आमदनी 2,339.8 करोड़ रुपये से 12.4% की वृद्धि के साथ 2,543.8 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि वितरण नेटवर्क के विस्तार और नये ब्रांडों में निवेश से कंपनी की मात्रा वृद्धि में बढ़त दो अंकों में दर्ज की गयी, जिसका असर कंपनी की आमदनी पर भी पड़ा। साथ ही कच्चे माल की स्थिर कीमत और प्रीमियमकरण से इसका एबिटा 18.5% बढ़ कर 389.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 79 आधार अंक बेहतर होकर 15.3% हो गया।
साल दर साल आधार पर ही ब्रिटानिया की अन्य आमदनी 19.3% बढ़ कर 42 करोड़ रुपये रही। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने कई नये उत्पाद भी बाजार में उतारे।
उधर बेहतर नतीजों का ब्रिटानिया के शेयर पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। ब्रिटानिया का शेयर 6,395.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 6,499.00 रुपये पर खुला। सवा 11 बजे के आस-पास इसने 6,273.80 रुपये तक डुबकी भी लगायी, मगर यह वापसी करने में कामयाब रहा। सवा 12 बजे के आस-पास ब्रिटानिया के शेयरों में 17.30 रुपये या 0.27% की गिरावट के साथ 6,376.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख