शेयर मंथन में खोजें

कार्नॉट टेक (Carnot Tech) में हिस्सा बढ़ाएगी महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कार्नॉट टेक (Carnot Tech) में हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की फिलहाल कार्नॉट टेक में 15.60 फीसदी हिस्सेदारी है जिसे कंपनी ने बढ़ाकर 52.69 फीसदी करने का फैसला किया है। अतिरिक्त हिस्सा खरीद पर कंपनी 14 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कार्नॉट टेक (Carnot Tech) गाड़ियों और उपकरणों के प्रदर्शन की निगरानी के लिए उत्पाद और सेवाएं मुहैया कराती है जो इंटरनेट से जुड़ी हुई होती हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा शुरुआत में 2.5 करोड़ रुपए का निवेश करेगी जिसके बदले कंपनी को 1,613 शेयर मिलेंगे। इसके बाद दूसरी खरीद में करीब 11.5 करोड़ रुपए में 10 रुपए के भाव पर 15,481.65 प्रति शेयर के प्रीमियम पर 7,423 इक्विटी शेयर की खरीद होगी।
कार्नॉट टेक में हिस्सेदारी बढ़ाने पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि उसे उम्मीद है कि कार्नॉट उसके उत्पाद, ग्राहकों और कारोबार के लिए आईटी टेक्नोलॉजी समाधान मुहैया कराने की रणनीति में मदद करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि यह अधिग्रहण 31 मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। इस अधिग्रहण के बाद कार्नॉट टेक कंपनी की सब्सिडियरी हो जाएगी। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख