शेयर मंथन में खोजें

मैप माय इंडिया यानी सीई इंफो सिस्टम का इसरो के साथ करार

घरेलू नैविगेशन कंपनी मैप माय इंडिया यानी सीई इंफो सिस्टम (CE Info Systems) ने भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो (ISRO) के साथ करार किया है।

 घरेलू नैविगेशन कंपनी मैप माय इंडिया यानी सीई इंफो सिस्टम (CE Info Systems) ने भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो (ISRO) के साथ करार किया है। कंपनी ने यह करार 3डी मैपिंग के बेहतर तस्वीर के लिए किया है। कंपनी नया मैप (मानचित्र) विकसित कर रही है। यह करार 3D मैपिंग के क्वालिटी में सुधार लाने के मकसद से किया गया है। कंपनी 3D मैप में यह बदलाव मेटावर्स में एंट्री करने के कारण कर रही है। मैप माय इंडिया के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी निदेशक रोहन वर्मा ने कहा कि इसरो के साथ यह करार काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। स्वदेशी, आत्मनिर्भर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए विकसित किया जा रहा है। इसका फायदा जियोस्पैटियल मैपिंग,सैटेलाइट डाटा अर्थ ऑब्जर्वेशन, एनालिटिक्स और ग्राहकों के लोकेशन आधारित सेवाएं सभी शामिल हैं। Mappls पोर्टल या Mappls ऐप के इस्तेमाल से एक आम नागरिक भी नैविगेशन का रूट देख सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप लेह से मनाली जा रहे हैं तो इसे आप रियल टाइम में भी देख सकते हैं। आप बर्फ से ढंका हुआ एरिया भी देख पाएंगे। इसे आप इसरो के अर्थ ऑब्जर्वेशन से आ रही डाटा के जरिए देख पाएंगे। ग्राहक ऐप के जरिए वेजीटेशन मैप और हीट मैप भी देख पाएंगे। इसके अलावा ग्राहक दूसरे जगहों के बारे में भी जान पाएंगे। इसके अलावा रियल व्यू के जरिए आप आकाश और स्पेस से भी इसरो के इस्तेमाल से सैटेलाइट इमेज देख सकते हैं। इसके अलावा ड्रोन्स और रोड आधारित व्हीकल जो कि मैपमाय इंडिया फ्लाइंग और ड्राइविंग के जरिए 3D जनता के फायदे के लिए निर्माण कर रही है। कंपनी ऑटोमोटिव और मोबिलिटी, कंज्यूमर और एंटरप्राइज सेगमेंट के लिए भी मैपिंग सॉल्यूशंस बनाती है। यह भारतीय मार्केट को मैपमाय इंडिया ब्रांड के तहत और विदेशी बाजार में Maapls ब्रांड के जरिए सेवाएं मुहैया कराती है।

(शेयर मंथन 13 जून 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"