शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

तुरंत लाया जाये दूसरा राहत पैकेज: फिक्की

अक्टूबर महीने के नकारात्मक औद्योगिक विकास दर के प्रति फिक्की ने निराशा व्यक्त की है और बेहतर विकास दर बनाये रखने के लिए दूसरा राहत पैकेज तुरंत लाये जाने की सरकार से माँग की है। फिक्की के महासचिव डॉक्टर अमित मित्रा ने कहा है कि हाल ही में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में किये गये सर्वेक्षण से ऐसे नतीजों की ही उम्मीद थी, ऐसी स्थिति में अक्टूबर महीने में औद्योगिक विकास दर में कमी से फिक्की को आश्चर्य नहीं हुआ है।

शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार हल्की मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 45 अंक यानी 0.46% की मजबूती के साथ 9,690 पर बंद हुआ। निफ्टी  भी 1 अंक की मजबूती के साथ 2,921 पर रहा। हालांकि कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय बाजारों में दिन के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार अपने निचले स्तरों से सँभल गये। एक समय 360 से अधिक अंक गिर चुका सेंसेक्स दोपहर बाद हरे निशान में आ गया। 

गिरावट के साथ बंद हुए एशियाई बाजार

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में आयी कमजोरी के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट रही। जापान के निक्केई सूचकांक में 5.56% की भारी गिरावट दर्ज की गयी, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 5.48% की कमजोरी रही।

अपने निचले स्तरों से सँभले भारतीय शेयर बाजार

दोपहर बाद के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार अपने निचले स्तरों से सँभले हैं। एक समय 360 से अधिक अंक गिर चुका सेंसेक्स दोपहर 2.42 बजे हरे निशान में दिखायी पड़ रहा है। आज जारी किये गये अक्टूबर महीने के औद्योगिक उत्पादन के नकारात्मक आंकड़ों के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में वापसी देखने को मिल रही है। अक्टूबर महीने में औद्योगिक विकास दर -0.4% रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर महीने में यह 12.2% रही थी।

नितिन फायर को 2.3 करोड़ का ठेका, शेयर उछले

नितिन फायर प्रोटेक्शन इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी लॉजिकॉन बिल्डिंग सिस्टम्स को 2.3 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। इसके तहत लॉजिकान द्वारा मेरियट कोर्टयार्ड अंधेरी में फायर एलार्म और फायर फाइटिंग सिस्टम्स उपलब्ध कराये जायेंगे। इस खबर का शेयर बाजार में इस कंपनी के शेयरों पर सकारात्मक असर दिख रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख