शेयर मंथन में खोजें

गोवा इकाई को यूएसएफडीए से ओएआई (OAI) कैटेगरी का दर्जा

दवा कंपनी सिप्ला के गोवा इकाई को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) ने OAI कैटेगरी का दर्जा दिया है। ओएआई यानी ऑफिशयल एक्शन इंडिकेटेड। यूएसएफडीए की ओर से ओएआई का दर्जा मिलने से कंपनी के दवा की मंजूरी पर भी असर देखने को मिल सकता है।

अमेरिकी बाजार में दवा बिक्री के लिए इकाई से उत्पाद मंजूरी पर असर पड़ेगा। यूएसएफडीए के मुताबिक ओएआई का मतलब जांच में आपत्तिजनक चीजें पाई गईं। जांच के बाद रेगुलेटर की ओर से प्रशासनिक स्तर पर प्रतिबंध लगाने का इशारा किया गया। इसका साफ मतलब है कि जांच में वैसी प्रक्रियाएं और स्थितियां देखने को मिली जिसे तत्काल प्रभाव से सही किए जाने की जरूरत है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए ने गोवा इकाई को 'ओएआई' कैटेगरी में डाला है। यूएसएफडीए मौजूदा इकाई से उत्पादों की मंजूरी पर रोक जारी रख सकता है जब तक कि जांच में उठाई गई आपत्तियों को दूर नहीं किया जाए। कंपनी स्थिति से निपटने के लिए नए उत्पादों की मंजूरी के लिए दूसरी योजना पर विचार कर रहा है।कंपनी यूएसएफडीए की ओर से उठाई गई आपत्तियों को तय समय मे दूर करने के लिए मिल कर काम कर रही है। कंपनी ने अगस्त में गोवा इकाई की जांच की थी।

(शेयर मंथन, 25 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख