शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए से दवा की अर्जी को मंजूरी

दवा कंपनी ल्यूपिन की अर्जी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिली है। ल्यूपिन को ब्रीवारेसिटाम (Brivaracetam) टैबलेट के जेनरिक दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है।

 यह दवा ब्रिविएक्ट (Briviact) टैबलेट के जेनरिकके समान है। इस दवा दवा का उत्पादन कंपनी के नागपुर प्लांट में होगा। इस दवा का इस्तेमाल मिर्गी के इलाज में किया जाता है। अमेरिका में इस दवा का सालाना कारोबार 42 करोड़ डॉलर है। यह दवा 10 मिलीग्राम, 25 मिलीग्राम, 50 मिलीग्राम, 75 मिलीग्राम, और 100 मिलीग्राम क्षमता में मौजूद है। इसके अलावा कंपनी ने आज मध्यप्रदेश के इंदौर में रीजनल रेफरेंस लेबोरेटरी भी शुरू की है। कंपनी ने यह रेफरेंस लेबोरेटरी मध्य भारत में विस्तार के तौर पर शुरू की है। कंपनी के 15 मैन्युफैक्चरिंग इकाई और 7 रिसर्च सेंटर हैं। कंपनी का कारोबार 100 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। कंपनी का कारोबार अमेरिका, भारत,दक्षिण अफ्रीका सहित एशिया के कई देशों में फैला हुआ है। साथ ही लैटिन अमेरिका यूरोप और मिडिल-ईस्ट में भी कंपनी का कारोबार है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में कुल आय का करीब 8.7 फीसदी अनुसंधाव और विकास पर खर्च की है। कंपनी का शेयर एनएसई (NSE) पर 3.44% चढ़ कर 750.95 प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन 21 दिसंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख