शेयर मंथन में खोजें

हाइड्रोजन बस के लिए ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का आरआईएल के साथ करार

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी आरआईएल (RIL) के साथ करार किया है। कंपनी ने यह करार हाइड्रोजन से चलने वाली बस को विकसित करने के लिए किया है। इस करार में रिलायंस तकनीकी साझीदार के तौर पर काम करेगी।

 एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि हाइड्रोजन बस पारंपरिक तौर पर चलने वाले सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प है जो पूरी तरह कार्बन मुक्त है। इस बस की लंबाई 12 मीटर है और यह एक लो फ्लोर बस है। इसमें ड्राइवर के अलावा 32-49 यात्रियों के बैठने की जगह है। यह बस एक बार चार्ज हो जाने पर 400 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।इस बस को हाइड्रोजन को दोबारा भरने में करीब 15 मिनट का समय लगता है। यह बस सफर के दौरान उत्सर्जन के तौर पर केवल पानी बाहर निकलता है। पेट्रोल और डीजल से चलने वालीबसों को हटाने के पीछे बस की यह खासियत काफी असरदार है। बस के ऊपरी हिस्से में 4 हाइड्रोजन सिलेंडर लगा हुआ है। इस सिलेंडर की तापमान सहने की क्षमता माइनस 20 डिग्री से लेकर 85 डिग्री सेल्सियस तक की है। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का एक साल के भीतर इस बस को बाजार में उतारने का लक्ष्य है। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का गठन 2000 में हुआ था। कंपनी ने 2015 में बिजली से चलने वाली बसों को बाजार में उतारा था। कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्स के लिए सिलिकॉन रबर/कंपोजिट का सबसे बड़ा उत्पादक है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 19.70% फीसदी चढ़ कर 481.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 24 फरवरी,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख