शेयर मंथन में खोजें

इरकॉन में सरकार OFS के जरिए बेचेगी हिस्सा

सरकार ने इरकॉन में 8 फीसदी तक हिस्सा बिक्री का फैसला किया है। सरकार यह हिस्सा बिक्री ओएफएस (OFS) यानी ऑफर फॉर सेल के जरिए करेगी

 सरकार ने हिस्सा बिक्री के लिए ओएफएस का फ्लोर प्राइस 154 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह बुधवार के क्लोजिंग प्राइस से 10.5% के डिस्काउंट पर है। मौजूदा समय में सरकार की इरकॉन में 73.18% हिस्सेदारी है। सरकार को हिस्सा बिक्री से 1159 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इरकॉन इंटरनेशनल का गठन 1976 में हुआ था। कंपनी का कारोबार इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है। यह दूसरी सरकारी रेल कंपनी होगी जिसमें सरकार ने हिस्सा बिक्री का फैसला लिया है। सरकार की शुरुआत में 4 फीसदी हिस्सा बिक्री की योजना है। ओएफएस के ओवरसब्सक्रिप्शन होने की स्थिति में अतिरिक्त हिस्सा बिक्री पर फैसला ले सकती है। सरकार ने वित्त वर्ष 2024 में पीएसयू (PSU) में हिस्सा बिक्री से अब तक 8859 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। आपको बता दें कि सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में 51,000 करोड़ रुपये विनिवेश के जरिए जुटाने का लक्ष्य रखा है। आज नॉन रिटेल निवेशकों के लिए ओएफएस खुला है। 8 दिसंबर को ओएफएस रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 6.28% गिर कर 161.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 7 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख