तीसरी तिमाही में ऐक्सिस बैंक का मुनाफा 62 फीसदी बढ़ा
ऐक्सिस बैंक के तीसरी तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफे में 61.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 3614 करोड़ रुपये से बढ़कर 5853 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं शुद्ध ब्याज आय (Net Interest Income) में 32.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। शुद्ध ब्याज आय 8652.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 11459.3 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।