न्यू इंडिया एश्योरेंस ने एक नया प्रोटेक्शन यानी सुरक्षा योजना को बाजार में उतारा है। यह सुरक्षा योजना ड्रोन से संबंधित है। इस योजना में प्रवेश करने वाली पहली सरकारी कंपनी है। इसके तहत अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम (UAS), अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV), आरपीएएस और ड्रोन शामिल है।
टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के साथ करार किया है।टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी टीएमएल सीवी (TML CV) मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने डीटीसी (DTC) के साथ दिल्ली में 1500 बिजली से चलने वाली बसों के परिचालन (ऑपरेशन) के लिए करार किया है।
दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज की सब्सिडियरी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी की सब्सिडियरी को यह मंजूरी सेलेक्सीपैग टैबलेट (Selexipag) के जेनरिक संस्करण के लिए मिली है।