4G सर्विस के लिए जियो और भारती एयरटेल को 3,683 करोड़ रुपए का आवंटन
सरकार ने 4जी (4G) सर्विस के लिए जियो और भारती एयरटेल को 3,683 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। सरकार ने यह रकम इन दोनों कंपनियों को वैसे गांवों में 4G सेवाएं विकसित करने के लिए आवंटित की है जो अभी भी इन सेवाओं से वंचित हैं। 4G सर्विस से जुड़ा यह काम एस्पाइरेशनल जिलों में किया जाएगा।