शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में तेजी, हैंग सेंग (Hang Seng) 1.35% ऊपर

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

चीन और सिंगापुर के अलावा बाकी सभी सूचकांकों हरे निशान पर है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.25 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 2,981.65 पर है। दूसरी ओर हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) 1.35% की बढ़त के साथ 22,127.93 पर चल रहा है। वहीं जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.28% की मजबूती के साथ 16,300.75 पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.17% नीचे चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कास्पी 0.64 % और ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.75% ऊपर चल रहा है। ब्रिटेन की इकोनॉमी को मजबूती देने के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्याज दर में 0.25% की कटौती की है। जिसका असर यूरोप के बाजारों के साथ-साथ एशियाई बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। (शेयर मंथन, 05अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख