शेयर मंथन में खोजें

सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) में 0.04% की मामूली बढ़त

कमजोर वैश्विक संकतों के चलते गुरुवार 11 अगस्त को  भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 27,774.88 की तुलना में आज 31.06 अंक ऊपर 27,805.94 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 10.05 बजे सेंसेक्स 10.26 अंक (0.04%) ऊपर 27,785.14 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 4.15 अंक (0.05%) की मामूली बढ़त के साथ 8,579.45 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूंचकांक 3.56% गिर कर 14.3900 पर चल रहा है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.09% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.17% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.16% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.06% की मजबूती है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईटीसी में 1.34%, ल्युपिन में 1.17%, रिलायंस में 1.13%, हीरो मोटकॉर्प में 1.13%, टीसीएस में 1.03% और बजाज ऑटो में 0.74% की बढ़त है। दूसरी ओर गिरने वाले दिग्गज शेयरों में सन फार्मा में 3.34%, महींद्रा ऐंड महींद्रा में 1.74%, एसबीआई में 1.27%, टाटा मोटर्स में 1.22%, एलटी में 1.05% और गेल में 0.85% की गिरावट आयी है। निफ्टी के 51 दिग्गज शेयरों में से केवल 27 शेयर ही हरे निशान पर हैं और बाकी 23 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख