शेयर मंथन में खोजें

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 117.86 अंक चढ़ा

गुरुवार को कच्चे तेल के दामों में आयी मजबूती से अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

सऊदी मंत्री के बयान और एक सख्त बाजार के पूर्वानुमान से कल कच्चे तेल के दामों 4% से अधिक की मजबूती आयी। तेल के दामों में हुई बढ़त से कल अमेरिकी बाजार में ऊर्जा क्षेत्र के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 117.86 अंक (0.64%) की बढ़त के साथ 18,613.52 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 23.81 अंक (0.46) की बढ़त दिखी और यह 5,228.40 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 10.3 अंक (0.47%) की बढ़त हुई और यह 2,185.79 पर बंद हुआ।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 4.09% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख