शेयर मंथन में खोजें

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 87 अंक टूटा

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

सुबह सपाट खुलने के बाद अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 87.79 अंक या 0.31% गिर कर 28,064,61 पर बंद हुआ। इसका दिन का उच्च स्तर 28,199.10 का रहा जबकि नीचे की ओर 27,942.65 अंक तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 29.60 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 8,642.55 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य 8,682.35 तक चढ़ा जबकि दिन का निचला स्तर 8,600.45 का रहा। जुलाई में थोक महँगाई दर 23 महीनों के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है। जिसका असर बाजार पर देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से बाजार पर दबाव बढ़ा। आज के कारोबार में आईटी, ऑटो, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयर में बिकावली देखने को मिली । वहीं मेटल, ऑयल ऐंड गैस,कैपिट गुड्स, पावर,फार्मा और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 3.00% ऊपर 14.1825 पर बंद हुआ।

हालाँकि छोटे -मंझोले शेयरों में मिला - जुला कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप 0.55% ऊपर बंद हुआ जबकि बीएसई स्मॉल कैप में 0.01% मामूली कमजोरी रही। निफ्टी मिड 100 में 0.45% की मजबूती आयी और निफ्टी स्मॉल 100 0.21% गिर कर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में सिप्ला में 7.14%, अदाणी पोर्ट्स में 6.12%, एसबीआई में 1.34%, टाटा स्टील में 1.17%, एलटी में 1.15% और आईसीआईसीआई बैंक में 1.12% की बढ़त दिखी। गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा में 2.35%, टाटा मोटर्स में 1.62%, टीसीएस में 1.50%, विप्रो में 1.388%, एचडीएफसी में 1.36% और ऐक्सिस बैंक में 1.27% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 29 शेयर लाल निशना पर और 22 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख