शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजार मिले-जुले, निक्केई (Nikkei) 0.22% नीचे

मंगलवार को एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

हांग कांग, जापान और सिंगापुर के शेयर बाजारों में कमजोरी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.30 बजे हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 0.21% गिर कर 22,949.07 पर कारोबार कर रहा है। जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में 37.17 अंक यानि 0.22% की गिरावट के साथ 16,561.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.46% की बढ़त है और यह 3,099.05 पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.17% की कमजोरी के साथ 2,835.88 पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (kospi) 0.22% ऊपर 2,042.47 पर है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.37% की मजबूती दिखा रहा है। कल अमेरिकी शेयर बाजार में भी मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख