शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 112 अंक चढ़ा

कल शानदार बढ़त के साथ बंद होने के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 28,343.01 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 29.24 अंक ऊपर 28,372.25 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.13 बजे सेंसेक्स 112.43 अंक या 0.40% की तेजी के साथ 28,455.44 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 37.30 अंक या 0.43% ऊपर 8,781.65 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 2.95% चढ़ कर 13.40 पर है। शुरुआती कारोबार में रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में मजबूती दिख रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे की मामूली गिरावट के साथ खुला। वहीं अगर वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रही है। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज 44 शेयरों ने 52 हफ्तों का शिखर छुआ जबकि 10 शेयरों ने 52 हफ्तों का निचला स्तर छुआ है।

छोटे-मंझोले शेयरों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.42% की और बीएसई स्मॉल में 0.41% की तेजी है। निफ्टी मिड 100 0.35% और निफ्टी स्मॉल 100 0.44% ऊपर चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों पर नजर डालें तो टाटा मोटर्स में 2.67%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.24%, एशियन पेंट्स में 1.45%, बजाज ऑटो में 1.20%, एचडीएफसी में 0.95% और सिप्ला में 0.94% की बढ़त है। दूसरी ओर एनटीपीसी में 1.05%, ओएनजीसी में 0.81%, टीसीएस में 0.58%, इन्फोसिस में 0.48%, पावर ग्रिड में 0.25% और ऐक्सिस बैंक में 0.20% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 39 शेयरों में मजबूती है और 12 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख