शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 8,800 के करीब, सेंसेक्स (Sensex) में 30 अंक की बढ़त

गुरुवार को भारती शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 28,452.17 अंक के बंद स्तर के मुकाबले 6.92 अंक ऊपर 28,459.09 पर खुला। शुरुआती कारोबार के एक घंटे बाद करीब 10.25 बजे सेंसेक्स 30.71 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 28,482.88 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 10.75 अंक या 0.12% की तेजी के साथ 8,796.95 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 1.79% ऊपर 13.48 पर है। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 9 पैसे की मामूली गिरावट के साथ खुला। एनएसई में 32 शेयरों ने 52 हफ्तों का शिखर छुआ है जबकि 8 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पहुँच गया है।

शुरुआती कारोबार में छोटे-मंझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई में मिडकैप 0.34% की बीएसई स्मॉल कैप में 0.27% की मजबूती है। निफ्टी मिड 100 0.29% और निफ्टी स्मॉल 100 0.17% ऊपर चल रहे है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल में 2.16%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.18%, टाटा मोटर्स में 0.95%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 0.80%, बजाज ऑटो में 0.80% और टाटा स्टील में 0.63% की तेजी है। गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स में 1.06%, विप्रो में 1.00%, एचडीएफसी बैंक में 0.72%, अदाणी पोर्ट्स में 0.70%, पावर ग्रिड में 0.65% और एलटी में 0.49% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 30 शेयर बढ़त पर है जबकि 20 शेयरों में कमजोरी और एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख