शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) का लक्ष्य 8900-9000 : इडेलवाइज

शुक्रवार को बाजार में कुछ और ठहराव (कंसोलिडेशन) देखा गया और निफ्टी (Nifty) केवल 56 अंक के छोटे दायरे में घूमता रहा, मगर यह 8800 के ऊपर बंद होने में सफल रहा।

यह 52 हफ्तों के नये ऊपरी स्तर पर आ गया है। इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि शुक्रवार को सपाट खुलने के बाद निफ्टी पूरे सत्र में 21 घंटों के ईएमए के ऊपर एक छोटे दायरे में चलता रहा, क्योंकि बाजार के सामने कोई नया संकेत नहीं था। कारोबार की मात्रा औसत से थोड़ा ज्यादा रही। बाजार में चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात 4:3 का रहा।
उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स (India VIX) 52 हफ्तों के नये निचले स्तर पर आ गया और बंद होते समय 13% के महत्वपूर्ण स्तर से भी नीचे रहा। इडेलवाइज का मानना है कि इस ऐतिहासिक समर्थन स्तर से इंडिया विक्स को वापस सँभलेगा। पिछले हफ्ते ऊपरी चाल बनने से मोमेंटम दर्शाने वाले संकेतक तेजी के क्षेत्र में आ गये हैं। इडेलवाइज का आकलन है कि निफ्टी छोटी अवधि में 8900-9000 की ओर बढ़ेगा, जबकि इस दौरान 8700 का स्तर महत्वपूर्ण सहारा होगा। (शेयर मंथन, 6 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख