शेयर मंथन में खोजें

हैवेल्स इंडिया (Havells India) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल ने हैवेल्स इंडिया के शेयर को 410-414 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 435-440 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 397 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 30 सितंबर 2016 को हैवेल्स इंडिया का शेयर 418.20 रुपये पर बंद हुआ। 9 नवंबर 2015 को यह शेयर 235.30 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 6 सितंबर 2016 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 433.55 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA)वर्तमान में 354.53 रुपये पर चल रहा। 280-320 रुपये के मजबूत स्तर के कंसॉलिडेशन के बाद अन्य शेयरों में गिरावट के बावजुद यह तेजी से ऊपर गया। इसके अलावा पिछले सप्ताह बाजार में भारी गिरावट थी लेकिन यह शेयर सकारात्मक बना रहा। ब्रोकिंग फर्म ने इसे खरीदने की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख