शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में तेजी, निक्केई (Nikkei) 96 अंक चढ़ा

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले अच्छे संकेतों के कारण गुरुवार को एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

कच्चे तेल के भाव में आयी तेजी और अमेरिका में आये मजबूत आर्थिक आंकड़ों का असर अमेरिकी शेयर बाजार के साथ ही एशियाई बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। ताइवान के अलावा बाकी सभी सूचकांक हरे निशान पर है। शुरुआती कारोबार में भारतीय समय के मुताबिक 8.50 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 96.70 अंक या 0.57% की बढ़त के साथ 16,915.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर हांग कांग के हैंग-सेंग (Hang Seng) में 93.96 अंक या 0.39% चढ़ कर 23,882.27 पर पहुँच गया है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 7.08 अंक या 0.25% ऊपर 2,888.93 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के सूचकांक कॉस्पी (Kospi) में 5.84 या 0.26% की बढ़त है। वहीं ताइवान के सूचकांक में ताइवान वेटेंड (Taiwan Weighted) 27.44 अंक या 0.30% की गिरावट दिखा रहा है। चीन का बाजार पूरे सप्ताह के लिए बंद है। कल मजबूत आर्थिक आँकड़ों और कच्चे तेल के भाव में मजबूती के कारण अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख